Home देश लोकसभा चुनाव परिणाम 2019: शुरू हुई मतगणना, जनतक पर देखिये पल-पल का...

लोकसभा चुनाव परिणाम 2019: शुरू हुई मतगणना, जनतक पर देखिये पल-पल का अपडेट

पार्टी                          आगे

एनडीए                       353            

यूपीए                          92            

अन्य                         97                                                                      

 

उत्तराखंड               आगे

बीजेपी:-                05

कांग्रेस:-                00

अमेठी से राहुल गांधी पीछे चल रहे हैं

पोस्टल बैलेट की गिनती के साथ सुबह आठ बजे से पूरे भारत में मतगणना शुरू हो गई। बता दें कि देश में सत्तारूढ़ भाजपा और मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के लिए ये चुनाव बेहद महत्वपूर्ण है। इस चुनाव से उनकी आगे की सियासी राह और भविष्य तय होगा। मतगणना स्थलों पर टेबल में पोस्टल बैलेट और ईटीपीबीएस की गिनती शुरू हो गई है। ईवीएम की गिनती आधे घंटे बाद शुरू होगी।

11 अप्रैल को हुए चुनाव के बाद अब आज चुनाव नतीजों पर सबकी निगाहें टिकीं है। बता दें कि उत्तराखंड में कुल 61.50 प्रतिशत मतदान हुआ था। जबकि 2014 के लोकसभा चुनाव में 62.15 प्रतिशत मतदान हुआ था। ऐसे में कम मतदान होने से सभी पार्टियों की धड़कने बढ़ी हुई हैं।

मतगणना के सबसे तेज और भरोसेमंद रुझानों के लिए दिन भर आप हमारे साथ बने रहिए। जैसे-जैसे रुझान सामने आएंगे, देश के लोकतंत्र की तस्वीर स्पष्ट होती जाएगी। साथ ही ये भी पता चल जाएगा कि चुनाव के पहले शुरू हुई महागठबंधन की कवायद कितनी सफल रही है। एक्जिट पोल के रुझानों से एक तरफ एनडीए गदगद है तो दूसरी तरफ विपक्ष न केवल एक्जिट पोल, बल्कि पूरी चुनावी प्रक्रिया पर ही सवाल उठा रहा है।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here