Home देश कोरोना का कहरः आज से 3 मई तक के लिए इस राज्य...

कोरोना का कहरः आज से 3 मई तक के लिए इस राज्य में रहेगा सम्पूर्ण लॉकडाउन, जानें क्या-क्या रहेगा बंद

राजस्थान में लगातार बढ़ते कोरोना संक्रमण के मामलों को देखते हुए गहलोत सरकार ने आज यानी 19 अप्रैल से 3 मई तक के लिए लॉकडाउन लगा दिया है। गहलोत सरकार ने इस लॉकडाउन को ‘जन अनुशासन पखवाड़ा’ नाम दिया है। लॉकडाउन के दौरान जरूरी सेवाओं को छोड़कर अन्य सभी सेवाएं बंद रहेंगी। राजस्थान में कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार वृद्धि जारी है, इस पर ब्रेक लगाने के लिए राजस्थान के सरकार ने 15 दिन यानी 19 अप्रैल से 03 मई तक के लिए राज्य में लॉकडाउन लगा दिया है। इस दौरान, जरूरी सेवाओं को छोड़ सभी सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे। आगे पढ़ें:

यह भी पढ़ें: बड़ी खबर: दिल्ली में आज से लगेगा कर्फ्यू, एक हफ्ते के लिए लगेंगी सख्त पाबंदियां

बाजार, मॉल, सिनेमाघर और रेस्तरां बंद रहेंगे। वहीं होम डिलीवरी के लिए छूट रहेगी। मजदूरों का पलायन न हो इसलिए कंस्ट्रक्शन वर्क जारी रहेगा। इंडस्ट्रीज को भी लाकडाउन से छूट दी गई है। बता दें कि रविवार शाम मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में मंत्रियों ने राजस्थान में लॉकडाउन लगाने का सुझाव दिया था। इसके बाद निर्णय मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने यह फैसला लिया है।केंद्र सरकार की आवश्यक सेवाओं से जुड़े कार्यालय एवं संस्थान खुले रहेंगे, यहां कर्मचारियों को पहचान पत्र के साथ जाने की अनुमति रहेगी। बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, मेट्रो स्टेशन, एयरपोर्ट से आने जाने वाले लोगों को यात्रा टिकट दिखाने पर आवागमन की अनुमति होगी।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: यहाँ घर लौटने वाले प्रवासियों को होम क्वारंटाइन-निगेटिव रिपोर्ट के बाद ही होगी बाहर जाने की अनुमति


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here