Home देश पहाड़ में शोक की लहर: 24 वर्षीय जवान आतंकी हमले में शहीद,...

पहाड़ में शोक की लहर: 24 वर्षीय जवान आतंकी हमले में शहीद, 3 महीने बाद होनी थी शादी

देश का एक और लाल आतंकवादियों से मुठभेड़ में शहीद हुआ है। जम्मू कश्मीर में आतंकवादी मुठभेड़ (आतंकी हमला) में हिमाचल के हमीरपुर (हमीरपुर) जिले के गलोड़ का जवान शहीद हो गया है। शहीद रोहन कुमार 24 पुत्र रसील कुमार की नवंबर में शादी थी। शहीद जवान भारतीय सेना की 14 पंजाब रेजिमेंट में भर्ती थी। रोहित चार साल पहले ही सेना में भर्ती हुआ था।

यह भी पढ़ें: उत्तराखण्ड: फौजी ने कहा शादी करुंगा… लेकिन झांसा देकर किया दुष्कर्म, मृत बच्चे का दिया जन्म

रोहिन कुमार के पिता रसील सिंह हलवाई का काम करते हैं। रोहिन कुमार की नवंबर महीने में शादी होने वाली थी घर में सभी परिजन उनकी शादी की तैयारियों में जुटे थे, लेकिन अचानक इस दर्दनाक खबर ने परिवार को झकझोर कर रख दिया है। वहीं, हमीरपुर के बड़सर का एक जवान दो दिन पहले, लेह में शहीद हुआ है। उनकी पहचान जिला के उपमंडल बडसर के गांव रैली जरी के शमशेर सिंह के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें: गढ़वाल: मलबे के गड्ढे में फंसने से 17 और 18 साल के दो बच्चों की मौत, घर में मचा कोहराम


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here