Home देश इस मंदिर में होगी आपकी हर मुराद पूरी, जानिए इस शक्तिपीठ के...

इस मंदिर में होगी आपकी हर मुराद पूरी, जानिए इस शक्तिपीठ के बारे में!

भारत, एक धर्म निरपेक्ष देश. जहाँ हर धर्म को बराबर महत्व दिया जाता है. अगर हम हिन्दू धर्म की बात करें तो इस धर्म में कुल 33 करोड़ देवी- देवता हैं एसा माना जाता है. इसी प्रकार हिन्दू धर्म में कुल 51 शक्तिपीठ है.

आज हम बात करेंगे एक शक्तिपीठ की,जिसका अलग ही महत्त्व है और वो है- श्री महालक्ष्मी मंदिर। माता लक्ष्मी का मंदिर महाराष्ट्र के कोल्हापुर में है, जो 400 कि.मी की जगह में फैला है। मान्यताओ के अनुसार शक्ति पीठों में मां शक्ति उपस्थित होकर भक्तों की सभी मुराद पूरी करती हैं। इस मंदिर को भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी का निवास स्थान माना जाता है। स्थानीय लोग इस मंदिर को अम्बा माता का मंदिर कहकर पुकारते हैं। माना जाता है कि इस मंदिर में सूर्य माता लक्ष्मी के चरण स्पर्श करके निकलते हैं।

स्थानीय लोगो की मानें तो मंदिर में माता लक्ष्मी की मूर्ति के प्रत्येक हिस्से पर सूर्य की किरणे अलग-अलग दिन दर्शन करती हैं। मंदिर की पश्चिमी दीवार की खिड़की पर  सूर्य की रौशनी आती है और माता की मूर्ति को स्पर्श करती है। रथ सप्तमी के दिन सूर्य देव माता लक्ष्मी के चरण छूते हैं। हर वर्ष जनवरी माह में ऐसा होता है। इस विशेष दिन का पर्व तीन दिनों तक मनाया जाता है। पर्व के सबसे पहले दिन सूरज की किरणें माता लक्ष्मी के चरण स्पर्श करती हैं। दूसरे दिन मध्य भाग को छूती हैं और तीसरे दिन माता लक्ष्मी के चेहरे को रौशन करती हैं। इसी के साथ हिंदू धर्म में मंदिरों में अधिकतर देवी-देवता पूर्व या उत्तर दिशा में देख रहे होते हैं लेकिन इस मंदिर में माता लक्ष्मी का चेहरा पश्चिम दिशा की तरफ है।

7वीं शताब्दी में चालुक्य के राजा कर्णदेव ने इस मंदिर का निर्माण करवाया था। ये निर्माण अधूरा था जिसे 9वीं शताब्दी में पूरा किया गया था। आज ये मंदिर 27 हजार वर्ग फुट में फैला हुआ है। ये मंदिर करीब 45 फीट ऊंचा है और मंदिर में स्थापित माता लक्ष्मी की मूर्ति 4 फीट ऊंची और 7 हजार वर्ष पुरानी मानी जाती है। देवी की मूर्ति के पीछे देवी के वाहन शेर की एक पत्थर पर मूर्ति बनी हुई है।