Home देश बड़ी खबर: दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का निधन, पिछले कुछ...

बड़ी खबर: दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का निधन, पिछले कुछ दिनों से थीं बीमार

दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस की दिग्गज नेता रहीं शीला दीक्षित का निधन हो गया है। शीला दीक्षित साल 1998 से 2013 तक दिल्ली की मुख्यमंत्री रहीं हैं। उनके नेतृत्व में लगातार तीन बार कांग्रेस ने दिल्ली में सरकार बनाई वह लंबे समय से बीमार चल रही थीं, वर्तमान में उनकी उम्र 81 साल थी। पिछले कुछ समय से शीला दीक्षित का एस्कॉर्ट हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था।

आपको बता दें कि शीला दीक्षित पिछले करीब दस दिन के इलाज के बाद सोमवार को ही अस्पताल से वापस घर लौटी थीं।  एक हफ्ते पहले ही दिल्‍ली के प्रदेश प्रभारी पीसी चाको ने शीला दीक्षित के साथ हुए विवाद के बाद कहा था आपकी तबियत खराब है आपको आराम की जरूरत है। इसके बाद कांग्रेस की गुटबाजी चरम पर आ गई थी। बीते मंगलवार को प्रदेश प्रभारी पीसी चाको ने तीनों कार्यकारी अध्यक्षों के अधिकार बढ़ाए तो इसके बाद बुधवार को प्रदेश अध्यक्ष शीला दीक्षित ने चाको समर्थक कार्यकारी अध्यक्ष हारून यूसुफ और देवेंद्र यादव के पर कतर दिए थे।

शीला दीक्षित का जन्म 31 मार्च, 1938 को पंजाब के कपूरथला में हुआ था। उन्होंने दिल्ली के जीसस एंड मेरी कॉन्वेंट स्कूल में शिक्षा पाई और दिल्ली विश्वविद्यालय के मिरांडा हाउस से इतिहास में मास्टर डिग्री हासिल की थी। उनका विवाह उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी (आईएएस) विनोद दीक्षित से हुआ था। विनोद कांग्रेस के बड़े नेता और बंगाल के पूर्व राज्यपाल स्वर्गीय उमाशंकर दीक्षित के बेटे थे। शीलाजी के दो बच्चे हैं और उनके पुत्र संदीप दीक्षित भी सांसद रह चुके हैं।

 


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here