कोरोना वायरस के बढ़ते संकट के बीच दिल्ली में एक बार फिर लॉकडाउन लग गया है। सूत्रों की मानें तो दिल्ली में एक हफ्ते का लॉकडाउन लगाया गया है। अब से कुछ देर में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इसका औपचारिक ऐलान करेंगे। आगे पढ़ें:
यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: यहाँ घर लौटने वाले प्रवासियों को होम क्वारंटाइन-निगेटिव रिपोर्ट के बाद ही होगी बाहर जाने की अनुमति
सूत्रों की मानें, तो राजधानी दिल्ली में आज रात से 26 अप्रैल तक लॉकडाउन रहेगा। इस दौरान बिल्कुल वही सख्ती लागू होंगी, जो वीकेंड कर्फ्यू के दौरान थीं। आपको बता दें कि दिल्ली में कोरोना संकट के कारण हालात अब बेकाबू हो गए हैं। दिल्ली के कई अस्पतालों में बेड्स नहीं हैं, ना ही ऑक्सीजन मिल पा रही है।