Home देश कोरोना वायरस: देश में पहली बार एक दिन में मिले 1.15 लाख...

कोरोना वायरस: देश में पहली बार एक दिन में मिले 1.15 लाख से ज्यादा संक्रमित, हालत नाजुक

भारत के लिए बेहद चिंताजनक खबर है। देश में एक दिन में 1.15 लाख नए संक्रमित मिले हैं। इसके साथ ही 4 अप्रैल को मिले 1.03 लाख मरीजों का रिकॉर्ड भी टूट गया। 59,700 मरीज ठीक हुए और 630 ने दम तोड़ दिया। इस तरह एक्टिव केस, यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 24 घंटे के अंदर ही रिकॉर्डतोड़ 54,795 की बढ़ोतरी हो गई। इससे पहले 4 अप्रैल को 50,438 एक्टिव केस बढ़े थे। तब यह सबसे ज्यादा थे। नए केस में रोजाना की तरह सबसे ज्यादा 55,469 संक्रमित महाराष्ट्र में मिले। 9,921 नए मरीजों के साथ छत्तीसगढ़ दूसरे नंबर पर रहा।

बुलेट प्रूफ फॉर्च्यूनर छोड़ इनोवा से सफर कर रहे सीएम तीरथ, जानिये क्या है इसकी वजह

कुल एक्टिव केस में भी ये दोनों राज्य टॉप-2 में हैं। महाराष्ट्र में 4.72 लाख, जबकि छत्तीसगढ़ में 52,445 मरीजों का इलाज चल रहा है। भारत अब एक्टिव केस के मामले में चौथा सबसे बड़ा देश बन गया है। वहीं, पिछले 24 घंटे में 631 लोगों की मौत हुई है। इसी के साथ घातक संक्रमण से मरने वालों की संख्या 166,208 पहुंच गई है। एक विश्लेषण के अनुसार, कोविड -19 की दूसरी लहर, पहली लहर की तुलना में ज्यादा घातक सिद्ध होती दिख रही है। कुल मामलों में पांच सबसे अधिक प्रभावित राज्य महाराष्ट्र (3,113,354), केरल (1,137,590), कर्नाटक (1,020,434), आंध्र प्रदेश (909,002), और तमिलनाडु (903,479) हैं।

उत्तराखंड में क्यों धधक रहे हैं जंगल? आप भी जानिए सारे सवालों के जवाब

 


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here