Home देश कैप्टन विक्रम बत्रा: 24 साल की उम्र में देश सेवा के दौरान...

कैप्टन विक्रम बत्रा: 24 साल की उम्र में देश सेवा के दौरान शहीद हो जाना हर किसी के नसीब में नहीं होता।

‘या तो मैं तिरंगे फहराकर आउंगा या फिर तिरंगे में लिपटकर आऊंगा, लेकिन मैं आऊंगा जरूर। यह दिल मांगे मोर। हमारी चिंता मत करो, अपने लिए प्रार्थना करो।’ जी हां, ये कुछ लाइनें थी, जिसे कैप्टन विक्रम बत्रा ने अपने घर वालों से कही थी। भारत माता पर बुरी नज़र रखने वालों के लिए विक्रम एक भूखे शेर की तरह थे, जो उन्हें देखते ही मार डालना चाहते थे। साल 1999 में पाकिस्तान के खिलाफ कारगिल की लड़ाई लड़ने वाले भारतीय सेना के जांबाज जवान विक्रम बत्रा ने पाकिस्तानियों की नाक में दम कर दिया था।

यह भी पढे:  19 साल की उम्र में शहीद हो गए थे सचिन,कहा था- मां इस बार मेरा इंतजार न करना-दुश्मन को कुचलना है

9 सितंबर 1974 को हिमाचल प्रदेश के पालमपुर में जन्मे विक्रम भारत माता की रक्षा के लिए पाकिस्तान से लड़ते-लड़ते सात जुलाई 1999 को शहीद हो गए थे। 24 साल की उम्र में देश सेवा के दौरान शहीद हो जाना हर किसी के नसीब में नहीं होता। लेकिन शायद विक्रम तो जैसे खास भगवान से कुछ खास आशीर्वाद लेकर मां की कोख से पैदा हुए थे। महज़ 24 साल की उम्र में देश के लिए शहीद हुए विक्रम को भारत सरकार ने मरणोपरांत परमवीर चक्र से सम्मानित किया।

कैप्टन विक्रम बत्रा ने साइंस से ग्रेजुएट किया था, लेकिन उनका सारा ध्यान देश सेवा की ओर ही था। सात जुलाई 1999 को पाकिस्तान से लोहा लेते समय विक्रम के एक साथी लेफ्टिनेंट नवीन को काफी चोटें लग गई थी। विक्रम अपने जूनियर साथी को बचाने की कोशिश कर रहे थे, उसी वक्त एक गोली सीधा उनके सीने में जा घुसी। आखिरी सांस लेते हुए उन्होंने जय माता दी कहा और अपनी भारत माता की गोद में हमेशा-हमेशा के लिए सो गए।

यह भी पढे:  शहीद प्रदीप के घर बेटे ने लिया जन्म, पत्नी नीरज ने जो कहा उसे सुन आप करेंगे सलाम

शहीद होने से पहले विक्रम की टुकड़ी ने पाकिस्तान से अपनी चोटी 5140 वापस हासिल कर ली थी। जिसके बाद उन्होंने वहां पर तिरंगा फहराया। यह वही समय था जब विक्रम ने रेडियो के ज़रिए इस खुशखबरी को सुनाते हुए कहा था, ये दिल मांगे मोर। तिरंगा लिए विक्रम और उनकी टीम की तस्वीर अगले दिन देश के सभी अखबारों के मुख्य पृष्ठ पर छपा।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here