Home देश अयोध्या: साढ़े पांच लाख दीये जलाकर नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की तैयारी;...

अयोध्या: साढ़े पांच लाख दीये जलाकर नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की तैयारी; कार्यक्रम में CM योगी होंगे शामिल

राम की नगरी अयोध्या की आभा दीपोत्सव से पहले अद्भुत नज़र आ रही है। पूरी अयोध्या में राम वाली दिवाली के लिए दिये जलाए जाएंगे। भगवान राम और उनकी भक्ति का आज शाम ऐसा संगम देखने को मिलेगा, जिस पर पूरी दुनिया की नजर होगी। बता दें, दीपोत्सव में इस बार भी एक नया रिकॉर्ड बनाया जएगा। श्रीराम के राज्याभिषेक के लिए अयोध्या को दुल्हन की तरह सजाया गया है। राम नगरी के मठ, मंदिरों और सड़कों को रंग-बिरंगी लाइट्स से रोशन कर दिया गया है। राम की पैड़ी पर जगह-जगह आकृति लिए गेट बना हुआ है। घाटों और मंदिरों में जहां दीप जलाए जाएंगे, प्रोजेक्टर लाइट के माध्यम से उनकी मैपिंग की गई है।

यह भी पढ़ें: IAS मनुज गोयल..आइये जानते है रुद्रप्रयाग के नये डीएम साहब के बारे में।

अयोध्या में होने वाले दीपोत्सव कार्यक्रम पर अयोध्या के ज़िलाधिकारी अनुज कुमार झा ने बताया कि, ‘मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दोपहर तीन बजे अयोध्या पहुंचेंगे। सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस बार अयोध्या में होने वाले दीपोत्सव कार्यक्रम के लिए राम की पैड़ी पर साढ़े पांच लाख दीपक जलाकर नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की तैयारी है। ता दें, अयोध्या में श्री राम राज्याभिषेक समारोह दोपहर करीब 3.50 बजे से शुरु होगा जो शाम 5.30 बजे तक चलेगा। इस दौरान मुख्यमंत्री व राज्यपाल भी समारोह में मौजूद रहेंगे। शाम छह बजे कार्यक्रम खत्म करके CM योगी और राज्यपाल दीपोत्सव के लिए राम की पैड़ी पर जाएंगे और छह बजकर पांच मिनट पर दीपोत्सव का शुभारम्भ करने मंच पर पहुंचेंगे।

यह भी पढ़ें: उत्तराखण्ड में दर्दनाक सड़क हादसा: क्विड कार दुर्घटनाग्रस्त, तीन की मौत व तीन लोग घायल


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here