Home देश अमेरिका में जी रही शानदार लाइफ, जो भारत में कूड़े के ढेर...

अमेरिका में जी रही शानदार लाइफ, जो भारत में कूड़े के ढेर में मिली थी

वो कहते हैं ना डरने की क्या बात है जब ऊपर वाला अपने साथ है या फिर ये तो आपने सुना ही होगा कि जाके राखो सांइया मार सके न कोई। और यही एक कहावत दुर्गा नाम की लड़की के साथ चरितार्थ होती है| अगर आपको याद हो तो लगभग 4 साल पहले एक मामला गुजरात के कच्छ जिले में बहुत ही हाईप्रोफाइल हो गया है। दरसल हुआ ये था कि एक नवजात शिशु के पैदा होते होते ही उसकी माँ ने उसे कचरे के ढेर में डाल दिया था, और वहां कीड़े मकोड़े लगभग उसकी आधा नाक तक खा गए थे| कुछ दिन बाद एक सफाई कर्मचारी की उसपे नजर पडी। जैसे ही उसने उसे देखा वो उसे तुरंत हॉस्पिटल ले गया वंहा खुद हॉस्पिटल ने आगे आकर लगभग एक महीने तक और फ्री में उसका पूरा इलाज कर दिया था। उसके बाद गुजरात सरकार और कई एनजीओ दुर्गा की मदद के लिए आगे आये।

महिला कल्याण केंद में दुर्गा लगभग 4 साल तक रही। उसके बाद हॉलीवुड की पोपुलर स्टार क्रिस्टीन का गुजरात आना हुआ| और वो महिला कल्याण केंद्र से दुर्गा को अपने साथ अमेरिका ले गयी। जंहा दुर्गा की काफी अच्छे से देखभाल की जाती रही, और वहां के बड़े डॉक्टर्स ने सबसे पहले दुर्गा की नाक की प्लास्टिक सर्जरी की गयी, और अब आज दुर्गा बहुत ही खुबसूरत प्यारी बच्ची दिखती है। और वह पोपुलर स्टार क्रिस्टीन के साथ इधर उधर दिखती रहती है। ये तो ऊपर वाले का रहम है जो आज दुर्गा इतनी अच्छी जगह अपनी जिंदगी जी रही है। पर शर्म तो ऐसे लोगों को आनी चाहिए जो दुर्गा जैसी खुबसूरत बच्ची को पैदा करते है कूड़े के ढेर में डाल देते हैं।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here