Home उत्तराखंड पहाड़ की बेटी बनी भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र में वैज्ञानिक, गर्व से...

पहाड़ की बेटी बनी भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र में वैज्ञानिक, गर्व से फूला माँ-बाप का सीना

पहाड़ की बेटियां इन दिनों हर फील्ड में पहाड़ के लड़कों को पीछे छोड़ती नजर आ रही हैं। चाहे वह खेल का मैदान हो या पढाई-लिखाई का। इसी कड़ी में हम यहाँ बात कर रहे हैं एक ऐसी ही लड़की की जिसके बारे में जानकार सभी उत्तराखंडियों को गर्व की अनुभूति होगी। दरसल यहाँ बात हो रही है चमोली जिले की रहने वाली मोनिका राणा की।

मोनिका राणा का चयन हाल ही में देश के प्रतिष्ठित संस्थान भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र में हुआ है। मोनिका का चयन यहाँ पर वैज्ञानिक के रूप में हुआ है। मोनिका ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और अपनी मेहनत को दिया है। उनका कहना है कि कठिन परिश्रम और लगन से की गई मेहनत से ही लक्ष्य हासिल किया जा सका है।

मोनिका राणा का परिवार इस समय देहरादून में रह रहा है। उनके पिता शिशुपाल सिंह राणा सेना के शिक्षा कोर से नायब सूबेदार के पद से सेवानिवृत्त हो चुके हैं वहीँ उनकी माँ ऊषा राणा गृहणी हैं। मोनिका तीन बहनों और एक भाई में सबसे बड़ी है। मोनिका के वैज्ञानिक बनने पर उसके चाचा प्रेम सिंह राणा, कुंवर सिंह, यशवंत राणा, ग्राम प्रधान मनोरमा भंडारी और भगत सिंह ने कहा कि मोनिका ने क्षेत्र का ही नहीं संपूर्ण प्रदेश का नाम रोशन किया है।

[adguru zoneid="6091"]


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here