Home उत्तराखंड ये पूर्व दक्षिण अफ्रीकी दिग्गज क्रिकेटर भी हुआ देवभूमी उत्तराखंड का दिवाना

ये पूर्व दक्षिण अफ्रीकी दिग्गज क्रिकेटर भी हुआ देवभूमी उत्तराखंड का दिवाना

क्या आपको याद है आज तक के क्रिकेट इतिहास का सबसे प्रसिद्ध रनआउट, जिमसें फील्डर ने लगभग 20 मीटर हवा में उड़ते हुए पाकिस्तान के दिग्गज क्रिकेटर इनजाम उल हक़  की गिल्लियां उड़ा दी थी। चलिए इससे भी आपको क्लियर नहीं हुआ तो ये बताइए आजतक के क्रिकेट इतिहास का सबसे बड़ा फील्डर किसे माना जाता है। अब शायद आपके जेहन में दो नाम घूम रहे होंगे हर्शल गिब्स और जोंटी रौड्स, तो हम यहाँ बात कर रहे हैं दक्षिण अफ्रीकी दिग्गज क्रिकेटर जोंटी रौड्स की जिन्हें अब तक के क्रिकेटर इतिहास का सबसे अच्छा फील्डर माना जाता है। और शायद ये बात आप लोग पहले से जानते होंगे कि इस खिलाड़ी को भारत बहुत ही ज्यादा प्रिय है, और इसी लिए उन्होंने कुछ समय पहले अपनी बेटी का नाम भी इंडिया रखा था।

 

और अब वो कल यानी वृहस्पतिवार को उत्तराखंड के दौरे पर अपनी बीवी और बच्चों के साथ आये थे, क्यूंकि वो बहुत पहले से ही भारत से विशेष लगाव रखते हैं और उसमे भी देवभूमि उत्तराखंड की तो बात ही निराली है क्यूंकि उत्तराखंड की संस्कृति, एडवेंचर, योग और आयुर्वेद का पूरे विश्व में अग्रणी स्थान है। इसी सब से ये दक्षिण अफ्रीकी दिग्गज क्रिकेटर भी बहुत ज्यादा प्रभावित हुआ है और उन्होंने कल मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से मुलाक़ात कर  उत्तराखंड के लिए काम करने की इच्छा व्यक्त की है और वो उत्तराखंड की संस्कृति, एडवेंचर, योग और आयुर्वेद को पूरी दुनियां में और भी ज्यादा प्रसिद्ध करना चाहते हैं जिसके लिए मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत जी ने भी हामी भर दी है।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here