Home बॉलीवुड वैलेंटाइन डे स्पेशल: देखिये इस एक्ट्रेस का एक और विडियो मचा दी...

वैलेंटाइन डे स्पेशल: देखिये इस एक्ट्रेस का एक और विडियो मचा दी पूरे सोशल मीडिया में खलबली

इन दिनों भारत में सोशल मीडिया और न्यूज़ में एक लड़की जबरदस्त रूप से चर्चा पा रही है उसका एक छोटा सा विडियो जब सोशल मीडिया पर रिलीज हुआ तो सभी लोगों ने उसे इतना पसंद किया कि हर कोई उसका दीवाना हो गया, उस विडियो में लड़की अपने आँखों से ही लड़के को दीवाना बना देती है। हम यहाँ बात कर रहे हैं मलयालम फिल्मों की अभिनेत्री प्रिया प्रकाश की और यह विडियो उनकी डेब्यू फिल्म ‘ओरु अदार लव’ का टीजर गाना है। अब तक यह वीडियो यूट्यूब पर करीब 1.50 करोड़ बार देखा जा चुका है। इस विडियो में स्कूल रोमांस को दिखाया गया है, जिसमे लड़की आँख मारकर लड़के से अपने प्यार का इजहार करती है।

और अब उनका एक और विडियो सोशल मीडिया पर रिलीज किया गया है जो कल से अब तक पुराने विडियो से भी ज्यादा पोपुलर हो रहा है। इस विडियो को देखकर लगेगा की जैसे लड़की ने बंदूक चलाकर अपने प्रेमी को घायल कर दिया हो। यह विडियो भी स्कूल के क्लासरूम में ही फिल्माया गया है इस विडियो में एक बार फिर से प्रिया का कातिलाना लुक देखा जा सकता है। क्लासरूम में जब लड़का लड़की को इशारा करता है तो उसके बाद लड़की जवाब देते हुए फ्लाइंग किस देती दिखाई दे रही है, पर इसका अंदाज अद्भुत है जैसे कोई अपनी बंदूक को लोड करके सामने वाले पर गोली चला रहा हो।

ये विडियो आज वैलेंटाइन डे के मौके पर बहुत ही तेजी से वाइरल हो रहा है। प्रिया प्रकाश ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उन्हें ऐसी उम्मीद नहीं थी कि ये विडियो इतना ज्यादा पोपुलर हो जाएगा, उनकी ये फिल्म 3 मार्च को रिलीज होगी जब उनसे बॉलीवुड में काम करने को लेकर बात की गयी तो उन्होंने कहा उम्मीद है ये मौका जल्द उन्हें मिलेगा और साथ ही उन्होंने पद्मावत के डायरेक्टर संजय लीला भंसाली के साथ फिल्म करने की इच्छा जतायी। आपको बता दें कि जैसे ही प्रिया प्रकाश ने ट्विटर पर अपना अकाउंट बनाया उन्हें एक दिन में 6 लाख लोगों ने फॉलो किया जो की एक दिन में भारत में फॉलो किये जाने का सबसे बड़े रिकॉर्ड में से एक है।

देखिये विडियो


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here