Home पकवान भारतीय मिठाई नहीं है जलेबी, जानिए कहां से और कौन इस देश...

भारतीय मिठाई नहीं है जलेबी, जानिए कहां से और कौन इस देश में लेकर आया था यह व्यंजन

भारत में शायद ही ऐसा कोई होगा जिसने जलेबी न खाया हो या इस मिठाई का नाम न सुना हो। भारत के अलावा यह पाकिस्तान, बांग्लादेश और ईरान के साथ-साथ तमाम अरब मुल्कों का भी एक लोकप्रिय व्यंजन है। वैसे तो इस मिठाई को भारत की राष्ट्रीय मिठाई माना जाता है, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि जलेबी भारतीय मिठाई नहीं है। यह विदेश से आई मिठाई है जो आज भारत के हर कोने में फेमस है। आपको बता दें की जलेबी का इतिहास भी इसकी तरह से गोल गोल ही है। आइये जानते हैं इसके इतिहास के बारे में।

यह भी पढ़ें: क्या आप जानते हैं गढ़वाल के 1100 साल पुराने ‘अरसे’ का इतिहास

आपको बता दें की जलेबी का नाम अरबी शब्द “जलाबिया” या फ़ारसी शब्द “जलाबिया” से बना माना जाता है। “किताब-अल-तबीक़” नामक एक मध्यकालीन पुस्तक में इस शब्द का उल्लेख मिलता है। इस पुस्तक में “जलाबिया” नामक एक मिठाई का वर्णन मिलता है जिसका उद्भव पश्चिम एशिया में बताया गया है। यह किताब वर्तमान में ईरान में “जुलाबिया” के नाम से मिलती है। इस पुस्तक में “जुलुबिया” को बनाने की कई विधियों का उल्लेख मिलता है। इसके अलावा 17 वीं शताब्दी की किताब “भोजनकुटुहला” तथा संस्कृत भाषा की किताब “गुण्यगुणबोधिनी” में भी जलेबी बनाने की विधि का वर्णन मिलता है।

यह भी पढ़ें: कंडाली की झपाक और स्वाद दोनों गजब हैं! वैज्ञानिकों ने बताये है इसके जबरदस्त फायदे

जलेबी पर्शियन जुबान वाले तुर्की आक्रमणकारियों के द्वारा भारत में आई थी। इस प्रकार से देखा जाए तो जलेबी भारत में करीब 500 वर्ष पुरानी है। बीती 5 सदियों में जलेबी में कई परिवर्तन आये। इस कारण जलेबी का इतिहास एक प्रकार से उसके आकार की ही तरह गोल गोल माना जाता है। विदेशों में जलेबी की काफी धूम है आपको लेबनान में “जेलाबिया” नामक एक पेस्ट्री मिलती है। इसका आकर लंबा होता है। इसी प्रकार से ईरान में “जुलुबिया” तथा ट्यूनीशिया में “जलाबिया” नाम से जलेबी मिलती है। अरब में यह काफी शौक से खाई जाती है। वहां पर इसको “जलाबिया” कहा जाता है। इसके अलावा अफगानिस्तान के लोग भी इसको बहुत पसंद करते हैं। अफगानिस्तान में जलेबी को मछली के साथ खाया जाता है। इस प्रकार से देखा जाएं तो भारत में जलेबी पार्शिया से आई है तथा यह दुनियां के अलग अलग हिस्सों में अलग अलग नामों से आज भी बिकती है।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: स्वाद का स्वादिष्ट औऱ गुणों में गुणकारी पहाड़ी खाना, आप भी जानिये


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here