Home अन्य ख़बरें गर्भवती दुल्हन ने धोखे से की शादी फिर पति को दिया तलाक,...

गर्भवती दुल्हन ने धोखे से की शादी फिर पति को दिया तलाक, आरोपी से करनी चाही शादी मगर….

पंजाब में एक गर्भवती महिला ने धोखे से एक युवक से शादी कर ली। लेकिन शादी के कुछ समय बाद ही महिला की पोल खुल गई और उसके पति को उसके चार महीने के गर्भवती होने की बात पता चला गई। जिसके बाद महिला के ससुराल वालों और पति ने उसके घरवालों से बातचीत की। जब महिला के परिवार वालों ने उससे सच पूछा तो महिला ने बताया कि उसके साथ भाभी के भाई ने दुष्कर्म किया था। जिसके कारण वो गर्भवती हो गई। ये बात पता चलने के बाद महिला के परिवार वालों ने उसकी शादी भाभी के भाई से करवाने का फैसला किया और उसे तलाक दिलवा दिया। ये पूरा मामला पंजाब के लुधियाना शहर का है।

महिला अपने पति को तलाक देकर आरोपी से शादी करने को तैयार हो गई। तलाक के कुछ महीनों बाद महिला ने एक बच्चे को जन्म भी दिया। लेकिन आरोपी ने महिला व उसके बच्चे को अपनाने से इंकार कर दिया है। जिसके बाद महिला ने पुलिस से मदद मांगी और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस के अनुसार पीड़ित युवती ने युवक व उसके परिवार के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। थाना वूमेन पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों के खिलाफ शिकायत की गई है और इन तीनों लोगों की तलाश में पुलिस लग गई है।

इस पूरे मामले के बारे में एएसआइ बलजीत सिंह ने बताया कि आरोपितों की पहचान टिब्बा रोड के प्रेम विहार के निकट गुरु नानक अस्टेट निवासी के रूप में हुई। पुलिस ने टिब्बा रोड की न्यू स्टार कालोनी निवासी 21 वर्षीय युवती की शिकायत पर उनके खिलाफ केस दर्ज किया है। अपने बयान में युवती ने बताया कि उसके साथ भाभी के भाई ने दुष्कर्म किया है। मई 2019 में उसकी भाभी की छोटी बहन की शादी थी और वो शादी में शामिल होने के लिए भाभी के घर गई थी। इस दौरान ही भाभी के भाई ने उसे धमकाया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाएं।

संबध बनाने के बाद उसे आरोपी ने धमकी दी की वो अपना मुंह बंद रखे और किसी को भी इसके बारे में न बताए। घर लौटने के बाद पीड़ित महिला चुप रही और उसने किसी को कुछ नहीं बताया। हालांकि इस दौरान वो गर्भवती हो गई। इसी बीच 9 जुलाई 2019 में पीड़ित के परिवार वालों ने उसकी शादी भी तय कर दी।

पीड़ित के परिवार वालों की ओर से दिल्ली के एक युवक से उसका रिश्ता पक्का किया गया। पीड़िता ने किसी को भी गर्भवती होने की बात नहीं बताई और शादी कर ली। लेकिन शादी के कुछ समय बाद ही पति को पता चल गया कि वो 4 महीने के गर्भ से है। पति के परिवार वालों ने पीड़िता के घर वालों से बात की और उन्होंने बेटी के गर्भवती होने की जानकारी दी।

परिवार ने जब अपनी बेटी से इसके बारे में पता किया तो उसने बताया कि उसके साथ रेप किया गया है। लड़की के घर वालों ने आरोपी के परिवार वालों से इस बारे में बात की। जिसके बाद ये तय हुआ की लड़की अपने पति को तलाक देकर आरोपी से शादी करेगी। लेकिन युवती ने जब अपने पति को तलाक दे दिया तो आरोपी शादी करने से साफ मुकर गया। इसी बीच लड़की ने बेटे को जन्म दिया। मगर आरोपी ने फिर भी उसे स्वीकार नहीं किया। जिसके चलते लड़की ने पुलिस में केस दर्ज करवाया। बलजीत सिंह ने कहा कि आरोपितों की तलाश में रेड की जा रही है। जल्दी ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here