Home अजब - गजब खेत बेच बीवी के खाते में जमा किए थे 39 लाख… 11...

खेत बेच बीवी के खाते में जमा किए थे 39 लाख… 11 रुपये छोड़कर पड़ोसी संग पत्नी हो गयी फरार

शादी से पहले एक-दूसरे से अनजान महिला और पुरुष सात फेरों के बंधन में बंधकर एक-दूसरे के बेहद करीब आ जाते हैं। यहीं से शुरू होता है दोनों के बीच विश्वास का रिश्ता। दोनों में से अगर एक का भी विश्वास टूटता है तो पति-पत्नी के इस रिश्ते में दरार पड़ते देर नहीं लगती। बिहार में भी कुछ इसी तरह का मामला सामने आया है, जहां एक महिला की 14 साल पहले शादी हुई थी। शादी के बाद दोनों की जिंदगी हंसी-खुशी गुजर रही थी। दोनों ने साथ मिलकर एक सपना भी देखा जो था शहर में घर बनाने का। पति ने गांव का खेत पर बेच दिया।

चमोली गढ़वाल: एक महिला ने दूसरी महिला को बुरी तरह पीटा, मुँह से आया खून..देखिये वीडियो

खेत बेचने के बाद जो रुपये मिले उसने वह सभी रुपये अपनी पत्नी के खाते में जमा करा दिए, लेकिन उसे क्या पता था कि पत्नी की नीयत इतनी जल्दी ही बदल जाएगी।पत्नी बेवफा हो जाएगा। एक दिन पत्नी खाते में केवल 11 रुपये छोड़कर अपने प्रेमी संग फरार हो गई। इसकी जानकारी जब पति को हुई तो उसे पैरों तले से जमीन ही खिसक गई। अब बेचारा पति दर दर की ठोकरें खाते हुए गुहार लगा रहा है। मामला बिहार के पटना जिले का है। पटना के बिहटा स्थित कौड़िया गांव के निवासी ब्रजकिशोर सिंह की 14 साल पहले भोजपुर जिला के बड़हरा थाना क्षेत्र के बिंद गांव की प्रभावती के साथ हुई थी। ब्रजकिशोर गांव में ही खेती-किसानी करता था।

यह भी पढ़ें: गढ़वाल में दर्दनाक सड़क हादसा… गहरी खाई में गिरी कार… दो लोगों की मौके पर ही मौत

बिहटा में किराए के मकान में रहने के दौरान ब्रजकिशोर खुद खेती करता था। इसी बीच उसने खेती छोड़ दी और कमाने के लिए गुजरात चला गया। उन दोनों के दो बच्चे, एक बेटा और एक बेटी है। इस दौरान प्रभावती का संबंध पड़ोस के एक युवक से हो गया। पत्नी के कहने पर ब्रजकिशोर ने शहर में घर बनाने के लिए गांव की अपनी जमीन बेच दी। पत्नी के कहने पर ब्रजकिशोर ने जमीन की बिक्री से मिले 39 लाख रुपये उसके बैंक एकाउंट में ट्रांसफर कर दिया। इसी बीच मौका पाकर पत्नी प्रभावती अपने प्रेमी के संग फुर्र हो गई।

यह भी पढ़ें: पौड़ी गढ़वाल में ताऊ ने तार-तार किए रिश्ते, सात माह की गर्भवती निकली दिव्यांग नाबालिग

 


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here