उत्तराखंड के बागेश्वर जिले से एक वीर जवान की मौत की दुखद खबर आ रही है। मौत की खबर से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। ग्रामीणों ने जवान के घर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी, तब जाकर जवान के अंतिम संस्कार की तैयारी हो पायी।
घटना उत्तराखंड के बागेश्वर जिले के काफलीगैर तहसील के सिमतोली गांव के वीर जवान सूबेदार जगत सिंह पुत्र केशर सिंह की है। वीर जवान वर्तमान में नागालैंड के कोहिमा में असम राइफल्स में तैनात थे। मंगलवार को अचनाक सूबेदार जगत सिंह के सीने में दर्द होने लगा जिसके बाद साथी जवानों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन उपचार के दौरान हृदयगति रुक जाने से उनकी मौत हो गयी। उसके बाद सेना के अधिकारीयों ने जवान के मौत की सुचना परिजनों को दी जिसके बाद से परिवार में कोहराम मच गया।
बुधवार को मृतक सूबेदार का पार्थिव शरीर दिल्ली लाया गया और फिर गुरुवार को सेना के वाहन से जवान के पार्थिव शरीर को उनके गांव पहुंचाया गया। पार्थिव शरीर को देखर हर किसी की आँखों में अपने जवान को हमेशा के लिए खोने के आसूं थे। उसके बाद ग्रामीणों ने किसी तरह परिजनों को सांत्वना देकर जवान की शवयात्रा निकली और पुरे सैन्य सम्मान के साथ जवान का अंतिम संस्कार किया। जवान को मुखाग्नि उनके दोनों बेटो सुभाष और सुनील ने दी। जवान की अचानक मौत की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।