Home उत्तराखंड उत्तराखंड में दर्दनाक सड़क हादसा, ऋषिकेश-श्रीनगर मार्ग पर सकनिधार में 5 लोगों...

उत्तराखंड में दर्दनाक सड़क हादसा, ऋषिकेश-श्रीनगर मार्ग पर सकनिधार में 5 लोगों की मौत

उत्तराखंड में एक बार फिर आज एक नया दर्दनाक हादसा हो गया है। ऋषिकेश- श्रीनगर मोटर मार्ग पर सकनिधार के समीप एक वाहन गहरी खाई में गिर गया है। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है। एक कार सवार गंभीर रूप से घायल है। सूचना पर पुलिस टीम पहुंची और स्थानीय लोगों के साथ मिलकर मृतकों और घायलों को खाई से निकाला। घायल को 108 एंबुलेंस से एम्स ऋषिकेश भेजा गया है। पुलिस ने बताया कि वाहन देहरादून से रुद्रप्रयाग जा रहा था। अभी वाहन सवार लोगों की पहचान नहीं हो पाई है।

अब तक जो जानकारी प्राप्त हुई है उसके अनुसार वाहन में दो पुरुष, तीन महिला और एक लड़की सवार थी। जिसमें से एक महिला घायल बतायी जा रही है। घायल महिला को खाई से निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवप्रयाग पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे ऋषिकेश एम्स रेफर कर दिया है। अब तक मिली जानकारी के अुनसार कार का नं0- UK-13 8214 बताया जा रहा है। हादसे के स्पष्ठ कारण व मृतकों के नाम पते का अभी पता नही लग पाया है, वही पुलिस व एसडीआरएफ मौके पर रैस्क्यू अभियान चला रहा है।

मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने राष्ट्रीय राजमार्ग-58 पर देवप्रयाग-सकनीधार के समीप वाहन दुर्घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने दुर्घटना में दिवंगतों की आत्मा की शांति एवं उनके दुःख संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना के साथ ही घायल के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की ईश्वर से कामना की है। अभी वाहन सवार लोगों की पहचान नहीं हो पाई है। आशंका जताई जा रही है कि वाहन में रुद्रप्रयाग जिले के ऊखीमठ तहसील में कार्यरत मकान सिंह का परिवार सवार था। हालांकि अभी पुष्टि नहीं हो पाई है।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here