Home पौड़ी बचके रहना रे बाबा..! कंडाली लेकर घूम रही यहाँ महिला पुलिस

बचके रहना रे बाबा..! कंडाली लेकर घूम रही यहाँ महिला पुलिस

उत्तराखंड के पौड़ी जिले के श्रीनगर में प्रधानमंत्री द्वारा लॉक डाउन लागू करने के दौरान बाहर घूमने वाले लोगो को पुलिस ने द्वारा सबक सिखाने के लिए एक अनोखा तरीका निकाला है। श्रीनगर पुलिस की महिला सिपाही कर्मी हाथो मे कंडाली लेकर घूम रही हैं। महिला सिपाहियों के अनुसार श्रीनगर पुलिस दुपहिया वाहनों मे लगातार गश्त लगा रही है। यहाँ व्यापक रूप से लॉक डाउन का असर दिखाई दे रहा है।

पढ़ें: उत्तराखण्ड सरकार का बड़ा फैसला, फंसे हुये लोग 31 मार्च को जा सकेंगे अपने घर

उत्तराखंड सरकार द्वारा आवश्यक दुकानों को सुबह सात बजे से 10 बजे तक खोला जा रहा है। हालांकि सुबह के दस बजे के बाद एक-आद लोग ही सड़को पर दिखाई दे रहे हैं। पुलिस कर्मियों द्वारा जो व्यक्ति बेवजह सड़को पर दिखाई दे रहे हैं उनके प्रति सख्त रवैया अपनाया जा रहा है।

जुड़े रहे जन तक से और पाएं देश, दुनिया तथा उत्तराखंड राज्य की सभी ताजा खबरें। हमारे फेसबुक पेज को लाइक करना न भूलें!


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here