Home उत्तराखंड पुलवामा एनकाउंटर: देवभूमि के लाल शहीद मेजर विभूति ढौंडियाल की पत्नी बनेंगी...

पुलवामा एनकाउंटर: देवभूमि के लाल शहीद मेजर विभूति ढौंडियाल की पत्नी बनेंगी सेना में अधिकारी

जम्मू कश्मीर के पुलवामा में पिछले साल 14 फरवरी को हुए हुए आतंकी हमले में देश के 40 जवान शहीद हो गए थे इसके बाद चलाये गए एनकाउंटर ऑपरेशन में देवभूमि के लाल मेजर विभूति ढौंडियाल भी शहीद हो गए थे। जिसपर पूरे देशभर से लोगों की आंखें नाम हो गयी थी। शहीद मेजर की पत्नी निकिता कौल ढौंडियाल ने उस समय कहा था कि उन्हें अपने पति की शहादत पर गर्व है। शहीद मेजर विभूति शंकर ढौंडियाल की पत्नी निकिता कौल ढौंडियाल ने कहा कि ये बड़ा दुख है। लेकिन इस बात का गर्व है कि उनके पति ने देश और जनता के लिए त्याग किया. मुझे उनकी शहादत पर गर्व है।

शहीद मेजर विभूति ढौंडियाल की प्रथम बरसी पर एक ऐसी खबर आ रही है, जिसे देश का हर नागरिक नमन करेगा। शहादत पर ‘आई लव यू विभू’ जैसे मार्मिक शब्दों से पति को अंतिम विदाई देने वाली निकिता जल्द सेना में अफसर नजर आएंगी। पति की शहादत के बाद निकिता ने आर्मी ज्वाइन करने की इच्छा जताई थी। उसके बाद सेना ने उनका उत्साह बढ़ाया और मदद की। जिसका परिणाम यह हुआ कि निकिता ने सभी औपचारिक टेस्ट और इंटरव्यू पास किए। मूलरूप से पौड़ी के ढौंडी गांव निवासी ढौंडियाल परिवार के लिए मेजर बेटे की शहादत कभी न भरने वाला जख्म दे गया है।

शहीद मेजर विभूति को बचपन से ही सेना में जाने का जुनून था। दो बार असफल होने के बाद उन्हें तीसरे प्रयास में सफलता मिली थी। मेजर बनने के बाद विभूति का जोश व जुनून दोगुना हो गया था। उन्होंने वर्ष 2000 में सेंट जोजेफ्स एकेडमी से 10वीं और 2002 में पाइन हाल स्कूल से 12वीं पास की। मेजर विभूति का विवाह 18 अप्रैल 2018 को हुआ था। 19 अप्रैल को पहली बार पत्नी निकिता को लेकर वह देहरादून के डंगवाल मार्ग स्थित अपने घर पहुंचे थे। इसके ठीक दस माह बाद मेजर विभूति शहीद हो गए थे।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here