Home उत्तराखंड तो गैरसैंण होगी ग्रीष्मकालीन राजधानी, बीजेपी विधायक का दावा, मुख्यमंत्री दे चुके...

तो गैरसैंण होगी ग्रीष्मकालीन राजधानी, बीजेपी विधायक का दावा, मुख्यमंत्री दे चुके सहमति?

इस बार उत्तराखंड का विधानसभा सत्र गैरसैंण में आयोजित किया जा रहा है जहाँ तीन मार्च से सात मार्च तक विधानसभा सत्र का आयोजन किया जाएगा। पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण होगा। चार मार्च को राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा होगी। उसी दिन मुख्यमंत्री वर्ष 2020-21  का बजट भी विधानसभा में पेश करने वाले हैं। पांच मार्च को धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा होगी। उसी दिन बजट पर चर्चा शुरू हो जाएगी। ये चर्चा छह मार्च को जारी रहेगी। छह व सात मार्च को सरकार के सभी मंत्री विभागवार अनुदान मांगें पेश करेंगे।

लेकिन इसके अलावा जो बड़ा दावा इस वक्त निकलकर सामने आ रहा है वह ये कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत गैरसैंण को उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी घोषित कर सकते हैं। बद्रीनाथ विधानसभा के भाजपा विधायक महेंद्र भट्ट ने यह दावा किया है। उन्होंने कहा कि उनकी मुख्यमंत्री से इस बारे में बातचीत भी हो चुकी हुई है। और मुख्यमंत्री ने उनकी मांग पर अपनी सहमति दे दी है। विधायक महेंद्र भट्ट ने बताया कि वो और कर्णप्रयाग के विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी मुख्यमंत्री से मिले थे। हमने मुख्यमंत्री से भराड़ीसैंण में होने वाले सत्र के दौरान गैरसैंण को उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी घोषित करने की मांग राखी थी।

मुख्यमंत्री से वार्ता के बाद हम लोग पूरी तरह से आशावान हैं। उन्होंने कहा कि भराड़ीसैंण सत्र में मुख्यमंत्री ग्रीष्मकालीन राजधानी की घोषणा कर सकते हैं। आपको बता दें कि उत्तराखंड भाजपा ने अपने चुनाव संकल्प पत्र में इस मुद्दे को शामिल किया था। और अब प्रदेश में भाजपा सरकार तीन साल पूरे होने जा रहे हैं। उत्तराखंड में राजधानी का मुद्दा जनभावनाओं से जुड़ा है। राज्य गठन के बाद से ही प्रदेश में पहाड़ की राजधानी पहाड़ में बनाए जाने को लेकर आवाज उठती रही हैं। राज्य आंदोलन के समय से ही गैरसैंण को जनाकांक्षाओं की राजधानी का प्रतीक माना गया है।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here