Home चमोली चमोली: जितार सिंह की यादगार शादी, 8 Km पैदल चलकर दुल्हन लेने...

चमोली: जितार सिंह की यादगार शादी, 8 Km पैदल चलकर दुल्हन लेने पहुंचे..देखिए वीडियो

उत्तराखंड के चमोली जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी के दौरान एक शादी अविस्मरणीय बन गई। वी़डियो देखेंगे तो ऐसा लगेगा मानो किसी परीलोक में शादी हो रही हो। बृहस्पतिवार को जितार सिंह को दुल्हन लाने के लिए आठ किमी बर्फ में पैदल चलना पड़ा।

 

चमोली जिले की निजमुला घाटी के अधिकांश गांव बर्फ से लकदक हैं। यहां के पाणा गांव निवासी थान सिंह के बेटे जितार सिंह की बृहस्पतिवार को पगना गांव निवासी राजे सिंह की पुत्री कविता से हुई, लेकिन पूरे गांव और रास्ते बर्फ से पटे हैं। ऐसे में बरात को करीब आठ किमी पैदल चलना पड़ा, जिसके बाद वह दुल्हन के घर तक पहुंचे। ग्रामीणों का कहना है कि अक्सर वसंत पंचमी तक बर्फ या तो पिघल जाती थी या कम हो जाती थी, इसलिए कई लोग वसंत पंचमी के दिन शादी तय करते हैं। लेकिन इस बार बसंत पंचमी को भी बर्फबारी हो गई।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here