Home उत्तराखंड बाबा भोलेनाथ के पावन धाम केदारनाथ में कुछ इस तरह मना विश्व...

बाबा भोलेनाथ के पावन धाम केदारनाथ में कुछ इस तरह मना विश्व योग दिवस

दुनियाभर में आज 5वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है। आपको बता दें योग दिवस की शुरुआत साल 2015 में हुई थी। उस वक्त यूएन में भारत के राजूदत रहे अशोक मुखर्जी ने भारत की तरफ से विश्व योग दिवस मनाने का प्रस्ताव रखा और 11 दिसंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा में 193 सदस्यों ने 21 जून को विश्व योग दिवस मनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी।

योग दिवस पर दुनियांभर के 190 देशों के 30 हजार जगहों पर कार्यक्रम हुआ। प्रधानमंत्री मोदी रांची में जबकि केंद्र सरकार के मंत्री और राज्यों के मुख्यमंत्रियों भी विभिन्न स्थानों पर योग किया। एक रिपोर्ट के अनुसार, आज भारत में लगभग 10 करोड़ लोग योग कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड की राजधानी रांची में करीब 40,000 लोगों के साथ विभिन्न आसन किए।

उत्ताराखं डके मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह ने पवेलियन मैदान में किया अंतरराष्ट्रीय योग शिविर का उद्घाटन। कहा योग वसुदेव कुटुम्बकम की परिकल्पना को साकार कर रहा है। योग की सुविधा हर क्षेत्र में उपलब्ध कराई जाए। देवभूमि उत्तराखंड में हर जगह बड़े जोश और उत्साह के साथ योग दिवस मनाया गया। इसी कड़ी में बाबा भोलेनाथ के प्रिय धाम केदारनाथ में विशेष तैयारियां की गयी थी। वहां उपस्थित हर एक व्यक्ति, साधु, संत, मंदिर के पुजारी और एनी सभी लोगों ने बढ़-चढ़कर इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया है।

 

 


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here