Home उत्तरकाशी उत्तराखंड में चीन सीमा को जोड़ने वाला एक मात्र पुल टूटा प्रशासन...

उत्तराखंड में चीन सीमा को जोड़ने वाला एक मात्र पुल टूटा प्रशासन में हडकंप

उत्तरकाशी जिले के सीमांत में स्थित चीन सीमा को जोड़ने वाला उत्तराखंड का गंगोरी पुल ध्वस्त हो गया है। आज सुबह साढ़े 6 बजे जेसे ही दो ट्रक इससे गुजरे पुल ज़मींदोज़  हो गया। शुक्र है और कोई बड़ा हादसा होते होते टल गया। इसकी वजह से गंगा घाटी का मुख्यालय से संपर्क टूट गया है। पुल टूटने से गंगोत्री घाटी बाकी राज्य से अलग-थलग पड़ गई है और कई किलोमीटर तक लंबा जाम लग गया है।

सुबह पुल से एक ओवर लोड ट्रक गुजर रहा था तभी पुल बीच से टूट गया। इसके साथ साथ पुल किनारों से भी उखड़ गया।  इस पुल पर भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक के बावजूद प्रशसान चुस्त दुरुस्त न होने की वजह से ये घटना घटित हुई है। यह सूचना जेसे ही प्रशासन तक पहुंची वहां हडकंप मच गया। ये वही पुल है जो 2013 में आयी भयानक बाड़ के बाद टूट गया था। इसके कुछ समय बाद यहाँ पर प्रशासन ने वैली ब्रिज तेयार किया था।   ऐसे मे जब पड़ोसी देश चीन की तरफ से सीमा पर ज़ोरशोर से  तैयारिया की जा रही हैं, तो  भारत की तरफ  से सड़क निर्माण दायी संस्था बीआरओ पर सवाल उठने लाजमी हैं। डीएम ने एडीएम और अधीक्षण अभियंता पीडब्ल्यूडी के साथ मिलकर मजिस्ट्रियल जांच के निर्देश दिये हैं।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here