Home देश उत्तरप्रदेश सरकार ने किये एक साथ 33 आईएएस के ट्रांसफर

उत्तरप्रदेश सरकार ने किये एक साथ 33 आईएएस के ट्रांसफर

उत्तरप्रदेश में योगी सरकार ने आज 33 आईएएस अधिकारियों के ट्रांसफर कर दिए हैं। इसमें शकुंतला गौतम को जिलाधिकारी अमेठी बनाया गया है। इसके अलावा श्रीकांत मिश्रा जिलाधिकारी औरैया बनाये गये हैं। क्यूंकि 26 दिसंबर से 21 फरवरी तक मतदाता पुनरीक्षण सूची का अभियान चलेगा। इस दौरान किसी भी अधिकारी का ट्रांसफर संभव नहीं था। इसे देखते हुए आज योगी सरकार ने 33 आईएएस अधिकारियों के विभागों में फेरबदल कर दिया है। इनमें से कई अधिकारियों को नई तैनाती मिली है जबकि कई को इधर से उधर कर दिया गया है। इस बार हुए इन ट्रांसफर में सबसे ज्यादा चर्चा आशुतोष निरंजन की है। उन्हें पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम का एमडी बनाया गया है।

तबादलों की सूची इस प्रकार से है—

1- प्रकाश बिंदु को जिलाधिकारी मऊ बनाया गया है।

2- योगेश कुमार को अपर आयुक्त मनरेगा बनाया गया है।

3- अजय चौहान से रजिस्ट्रार कोऑपरेटिव पद हटा लिया गया है।

4- विवेक को विशेष सचिव गृह विभाग बनाया गया है।

5- रविंदर कुमार को जिलाधिकारी कन्नौज बनाया गया है।

6- शकुंतला गौतम को जिलाधिकारी अमेठी बनाया गया है।

7- अमृत त्रिपाठी को जिलाधिकारी शाहजहांपुर बनाया गया है।

8- श्रीकांत मिश्रा को जिलाधिकारी औरैया बनाया गया है।

9- विजय किरन को आनंद जिलाधिकारी कुंभ मेला बनाया गया है।

10- पुल्कित खरे को जिलाधिकारी हरदोई बनाया गया है।

11- डॉ. अख्तर रियाज को अपर आयुक्त झांसी मंडल बनाया गया है।

12- संतोष यादव को सचिव औद्योगिक विकास बनाया गया है।

13- अरविंद मल्लपा बंगारी को डीएम जौनपुर बनाया गया है।

14- सर्वज्ञराम मिश्रा को जिलाधिकारी मथुरा बनाया गया है।

15- अलखनंदा दयाल से उद्योग बंधु का काम हटा दिया गया है।

16- पवन कुमार को विशेष सचिव लघु उद्योग बनाया गया है।

17- सौम्या अग्रवाल को एमडी केस्को बनाया गया है।

18- ऋषिरेंद्र कुमार को जिलाधिकारी बागपत बनाया गया है।

19- राकेश कुमार वीसी को वाराणसी प्राधिकरण

20- भवानी सिंह खगरौत को एएमडी रोडवेज बनाया गया है।

21- देवेंद्र पांडेय को निदेशक सूडा बनाया गया है।

22- नरेन्द्र कुमार सिंह को अपर निबंधक सोसाइटी बनाया गया है।

23- मनोज सिंह से निदेशक समाज कल्याण का काम हटा लिया गया है।

24- आकाशदीप मिशन को निदेशक स्वच्छ भारत बनाया गया है।

25- शुभ्रा सक्सेना को विशेष सचिव ऊर्जा विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

26- जगदीश प्रसाद को निदेशक समाज कल्याण बनाया गया है।

27- नरेंद्र पांडेय को सचिव सूचना आयोग बनाया गया है।

28- पंकज कुमार से एमडी मेडिकल सप्लाई का काम हटा लिया गया है।

29- नवीन कुमार को जीएस एमडी मेडिकल सप्लाई बनाया गया है।

30- विद्या सागर को अपर आयुक्त फैजाबाद मंडल बनाया गया है।

31- अजीत कुमार को मिशन सचिव दिव्यांग कल्याण बनाया गया है।

32- आशुतोष निरंजन को एमडी पश्चिमांचल विद्युत निगम बनाया गया है।

33- जयप्रकाश सागर को विशेष सचिव पंचायतीराज बनाया गया है।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here